राहुल के साथ अमेठी दौरे पर बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्ट के मालिक और दुनिया के सबसे धनी लोगों में शुमार बिल गेट्स मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल के साथ गेट्स फाउंडेशन की ओर से कराए जा रहे विकास काम की समीक्षा के लिए अमेठी गए।
राहुल के साथ गेट्स और उनके प्रतिनिधि फुरसतगंज हवाई अड्डे आए और वहां से बहादुरपुर तहसील के मनुज कल्याण केन्द्र गए। मनुज कल्याण केन्द्र में गेट्स फाउंडेशन की ओर से स्वयं सहायता समूह का संचालन हो रहा है। प्रतिनिधियों ने काम की समीक्षा की।
गेट्स, राहुल के साथ अमेठी में बुधवार तक रूकेंगे और फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे काम की समीक्षा करेंगे। इससे पूर्व गेट्स की पत्नी मिलिंडा गेट्स ने कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात करके शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए 250 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
(....मुझे उम्मीद है कि इस खबर ने आपका ध्यान इस ओर खींचा होगा कि यह खबर 'थोड़ी-सी लीक से हटकर ' थी । उम्मीद करूँ कि इस पर अपनी होने वाली प्रतिक्रिया / सुगबुगाहट से मुझको रू-ब-रू करेंगे ?)
Powered by Disqushttp://disqus.com/forums/mukherjeekeebaithak/~feedflare/comments_link.xml